Rooh: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी नई फिल्म ‘रूह’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म एक हॉरर-म्यूजिकल के रूप में पेश की जा रही है और इसे निर्देशक मयंक शर्मा बना रहे हैं। फिल्म 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म के अनाउंसमेंट टीजर में इमरान हाशमी का बेहद डरावना अवतार देखने को मिला है। वीडियो में एक बच्चा रहस्यमयी शक्तियों के बीच हवा में लटका नजर आता है, जबकि बाद में इमरान की आंखें पूरी तरह काली हो जाती हैं। मेकर्स इसे “हॉरर के नए युग” की शुरुआत बता रहे हैं।
‘रूह’ को विक्रम खाखर और सनी खन्ना की प्रोडक्शन कंपनी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखी है। इमरान ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उन्हें इसलिए पसंद आया क्योंकि इसमें हॉरर, इमोशन और म्यूजिक का अनोखा मिश्रण है।
इमरान की नई हॉरर फिल्म रूह
इमरान ने सोशल मीडिया पर अपनी नई हॉरर फिल्म रूह का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया, जिसका नाम रूह है. विक्रम खाखर और और सनी खन्ना की ‘विकेड फिल्म्स’ ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और मयंक शर्मा इसे डायरेक्ट करने वाले हैं. मयंक ने इससे पहले प्राइम वीडियो इंडिया की की वेब सीरीज ब्रीथ के दोनों सीजन डायरेक्ट किए हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन और आर माधवन थे.
दमदार हॉरर – म्यूजीक लग रही है
वीडियो में एक बच्चे की झलक है जो भूतिया शक्तियों के बीच हवा में निढाल लटका हुआ है. वीडियो में लिखा है- ‘जब एक लेजेंड डार्क शक्तियों में गोता लगाता है, तो एक बुरे ख्वाब का जन्म होता है.’ इसके बाद वीडियो में शीशे के पीछे छिपे इमरान का चेहरा रिवील किया जाता है. थोड़ी ही देर में इमरान की आंखें नॉर्मल से, पूरी तरह काली हो जाती हैं.रूह का यह वीडियो तो दमदार हॉरर कहानी की झलक दिखा रहा है. लेकिन वीडियो की खासियत इसमें सुनाई दे रहा गाना भी है. मेकर्स इसे केवल हॉरर नहीं, बल्कि हॉरर म्यूजिकल फिल्म बता रहे हैं. अनाउंसमेंट वीडियो के अंत में सुनाई दे रही धुन, एक बहुत प्रॉमिसिंग गाना लग रही है.
इमरान इससे पहले राज़ द मिस्ट्री कंटीन्यूज़, राज़ 3, राज़ रीबूट, एक थी डायन और डायबुक जैसी हॉरर फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि इमरान की बहुप्रतीक्षित फिल्म Awarapan 2 भी 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ‘आवारापन 2’ और ‘रूह’ के जरिए इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने सुनहरे दौर की वापसी कर सकते हैं। देखना यह है की 2027 में आ रही अपनी फिल्म ‘रूह’ से वह सबके दिलों पे कैसे छाएंगे।
EMRAAN HASHMI RETURNS TO THE HORROR GENRE – 'ROOH' TITLE ANNOUNCEMENT… After establishing himself as one of the most recognisable faces of the horror genre in Indian cinema, #EmraanHashmi is set to headline #Rooh, a high-concept musical horror film.
The film is directed by… pic.twitter.com/CYykVQr0No
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 23, 2026