Lucknow Fire: राष्ट्रपति ने लखनऊ हादसे पर जताया शोक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे घटनास्थल का दौरा

Lucknow Fire: लखनऊ के अलीगंज  में एक एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया, इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान के मुताबिक, हादसे में 14 छात्रों की मौत हुई है, लेकिन केजीएमयू की ओर से 13 मौतों की पुष्टि की गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घटनास्थल का लेंगे जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वे उस जगह का दौरा करेंगे जहां आज भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जताया दुख

यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया शोक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।’

राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, ‘लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

केजीएमयू ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह का कहना है, “13 लोगों को मृत घोषित किया गया है, और पांच अन्य घायल हैं जो खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। जो भी घायल व्यक्ति आएगा, उसका इलाज किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *