Thalapthy Vijay Birthday: PM मोदी से कमल हासन तक, थलापति विजय को दिग्गजों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Thalapthy Vijay Birthday: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय सोमवार को 52 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अभिनेता कमल हासन समेत कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “थिरु सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी विजय को बधाई देते हुए लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को तत्पर हूं।”

वहीं, दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने विजय को “लाखों लोगों के दिलों में बसने वाला प्यारा छोटा भाई” बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजय जनता की सेवा के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहें।

अभिनेता राघव लॉरेंस ने भी खास अंदाज में विजय को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, “हर साल मैं अपने दोस्त को जन्मदिन की बधाई देता हूं, लेकिन इस साल यह और भी खास है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, निरंतर सफलता और सभी सपनों के साकार होने की कामना करता हूं।”

डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने भी विजय को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और जनसेवा से भरे जीवन की कामना की। विजय के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों का उत्साह भी देखने को मिला। #HappyBirthdayVijay और #ThalapathyVijay जैसे हैशटैग दिनभर ट्रेंड करते रहे, जबकि लाखों फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार और नेता को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *