West Bengal: मानसून ने दी दस्तक, कोलकाता समेत कई जगह रात भर हुई झमाझम बारिश

West Bengal: देश के कई हिस्सों में मानसून का इंतजार है, लेकिन पश्चिम बंगाल में मानसून दस्तक दे चुका है। रात भर हुई मानसूनी बारिश दोपहर तक जारी रही। बारिश से उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोलकाता और उससे सटे दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कई जगह पानी भर गया, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों के लिए भी अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कई इलाकों से जलभराव की सूचना मिली है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेड रोड पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। लिहाजा कोलकाता नगर निगम हाई एलर्ट पर है और कंट्रोल रूम से हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *