Nainital: नैनीताल में पर्यटकों को ले जा रही टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत और 25 घायल

Nainital:  उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों को ले जा रही एक टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए, पुलिस ने ये जानकारी दी।

ये हादसा नैनीताल-कालाढूंगी हाईवे पर हुआ। स्थानीय लोग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया, बचाव दल ने सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसटीएच प्रशासन को तुरंत हाईअलर्ट पर रखा गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी भी हालात का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में बेड खाली करवाए और डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने बिना वक्त गंवाए घायलों का इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान पूरा अस्पताल परिसर घायलों और उनके परिजनों की चीखपुकार से गूंज उठा। कोई अपने बच्चों को संभाल रहा था तो कोई अपनों की सलामती के लिए पुलिस और डॉक्टरों से गुहार लगा रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *