Pauri: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान श्रीनगर रोड पर नव निर्मित विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और रामलीला मैदान में आयोजित जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से कुल ₹110.55 करोड़ लागत की 19 विकास योजनाओं की सौगात दी, जिनमें 14 योजनाओं का शिलान्यास तथा 5 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शिलान्यास की प्रमुख योजनाओं में सिंगटाली में गंगा नदी पर सेतु निर्माण, कोटा-देवप्रयाग से व्यासघाट मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं से सड़क संपर्क, पर्यटन, शिक्षा, खेल, सिंचाई और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक सुधार होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि कंडोलिया महोत्सव पौड़ी की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिला है और युवा अपने गांवों एवं क्षेत्रों में रहकर विकास की नई कहानी लिख रहे हैं।
पौड़ी गढ़वाल में जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव-2026 का शुभारंभ करने के साथ ही ₹110 करोड़ की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह सभी परियोजनाएं पौड़ी जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इस अवसर पर किए गए आत्मीय स्वागत हेतु क्षेत्रीय जनता का सहृदय… pic.twitter.com/RN1eZA4VM2
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2026
