Share Market: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी ला दी। सेंसेक्स 1,094 अंक चढ़कर 74,926 और निफ्टी 320 अंक की बढ़त के साथ 23,481 पर कारोबार करता दिखा।
आईटी के साथ बैंकिंग सेक्टर ने दिखाया दम
बाजार की मजबूती में आईटी, बैंकिंग और फार्मा सेक्टर का बड़ा योगदान रहा। एलएंडटी, ट्रेंट, इंडिगो और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में 2-3% तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई ने भी बाजार को सहारा दिया। उम्मीद के अनुसार बैंकिंग शेयर भी इस पॉजिटिव खबर के चलते कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. एचडीएफसी बैंक हो या आईसीआईसीआई बैंक या फिर देश का सबसे बडा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने मार्केट को तेजी दी. मार्केट की इस धमाकेदार शुरुआत से एक बात साफ दिखाई दे रही है कि ज्यादातर सेक्टर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.
वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक माहौल रहा। अमेरिकी सूचकांकों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई, वहीं एशियाई बाजार भी हरे निशान में रहे। इस बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसलकर 88.59 डॉलर पर आ गई, जो भारत के लिए राहत की खबर है।
हालांकि, विदेशी निवेशकों की बिकवाली चिंता का विषय बनी हुई है। 11 जून को एफपीआई ने 1,987 करोड़ रुपये की निकासी की, जबकि घरेलू निवेशकों ने 4,224 करोड़ रुपये की खरीदारी की। जून में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से 45,512 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं।