CM Yogi: ‘सबका साथ, सबका विकास’ की मिसाल, योगी सरकार देगी तीन तलाक पीड़िता को घर, स्वास्थ्य बीमा

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार मुस्लिम समुदाय, खासकर तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं लाने की तैयारी कर रही है। इनमें आवास, स्वास्थ्य बीमा और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं।

बीजेपी का प्रयास है कि मुस्लिम समुदाय के बीच यह संदेश जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता के आधार पर दिया जाता है। पार्टी विकास और कल्याणकारी योजनाओं को अपनी राजनीति का केंद्र बनाकर मुस्लिम समाज के एक वर्ग तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार लंबे समय से इस दिशा में काम कर रही थी और अब इसे जमीनी स्तर पर लागू करने की तैयारी की जा रही है।

इन योजनाओं का उद्देश्य तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *