Shimla: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 11 जून से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। अगले दो दिन में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव के कारण अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
राज्य में एक से नौ जून के बीच 19.2 मिलीमीटर के मुकाबले अब तक 12.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो 36 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है, उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक होने वाली बारिश जल्द ही इस कमी को पूरा करने में मदद करेगी।