Ghaziabad: गाजियाबाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 28 मई को एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा, “उसे अस्पताल लाया गया था, जहां 29 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमने परिवार वालों से मिली जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।”

मृतक की बहन ने बताया, “उसे बहला-फुसलाकर वहां बुलाया गया था। वो घर पर ही था, जब उसे एक फोन आया जिसमें कहा गया, ‘इधर आ जाओ, चलो ईद मनाते हैं।’वह जाना नहीं चाहता था लेकिन उन्होंने उसे आने के लिए जोर दिया। इसलिए, वे उसे अपने साथ ले गए। वहां कुल सात लड़के थे। उन सातों ने मिलकर (हाथों में चाकू लिए हुए) उस पर हमला किया।”

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि भाई यश की तहरीर पर असद समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। सूर्या की मौत के बाद धाराओं को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन मुख्य आरोपी असद अभी गिरफ्त से बाहर है।

इस बीच, परिवार वाले और सामाजिक कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *