New Rules: LPG से HDFC तक , 1 जून 2026 से बदल जाएंगे कई बड़े नियम

New Rules: 1 जून 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। ये बदलाव रसोई गैस से लेकर बैंकिंग, हवाई यात्रा और सोलर पैनल तक जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं उन 5 बड़े बदलावों के बारे में, जो पहली तारीख से लागू हो जाएंगे।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। ऐसे में 1 जून 2026 को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव संभव है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण पिछले कुछ महीनों में गैस की कीमतों पर असर देखने को मिला है। फिलहाल दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है, जबकि 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2078 रुपये का है।

New Rules

ATF यानी हवाई ईंधन की कीमतें बदलेंगी

ऑयल कंपनियां हर महीने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी संशोधन करती हैं। ATF की कीमतों में बदलाव का सीधा असर हवाई यात्रा के किराए पर पड़ता है। मिडिल ईस्ट संकट के चलते जेट फ्यूल की कीमतें भी प्रभावित हुई हैं। फिलहाल दिल्ली में ATF की कीमत करीब 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर है। यदि कीमतों में बढ़ोतरी होती है, तो हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं।

New Rules

 

HDFC Bank बदल रहा है अपने नियम

1 जून 2026 से HDFC Bank अपने करंट अकाउंट और कुछ अन्य खातों से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है।
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अब छोटे नोट और सिक्कों के कैश डिपॉजिट पर नई लिमिट लागू होगी। 20 रुपये या उससे कम मूल्य के नोट जमा करने की सीमा: 10,000 रुपये प्रतिमाह , सिक्के जमा करने की सीमा: 5,000 रुपये प्रतिमाह, इन सीमाओं से ज्यादा राशि जमा करने पर अतिरिक्त 2% चार्ज देना होगा। पहले इन पर कोई मासिक सीमा नहीं थी।

New Rules

Solar Panel से जुड़ा नया नियम लागू

1 जून 2026 से सोलर पैनल के लिए ALMM List-II लागू हो जाएगी।इसके बाद सरकारी योजनाओं और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में केवल उन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल किया जा सकेगा,जो Approved List of Models and Manufacturers (ALMM) में शामिल होंगे। सरकार का उद्देश्य सोलर उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। हालांकि, इस फैसले के बाद सोलर पैनल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है।

New Rules

जून में कई दिन बंद रहेंगे बैंक
जून 2026 में अलग-अलग राज्यों में कई बैंक छुट्टियां पड़ने वाली हैं। मोहर्रम, संत गुरु कबीर जयंती और अन्य अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे।RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार के अलावा 15, 25, 26, 29 और 30 जून को भी कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *