Punjab: अमृतसर में रामबाग स्थित बांस के बाजार में लगी भीषण आग में एक दुकानदार की झुलसकर मौत हो गई। आग लगने की इस घटना में लगभग 25 अस्थायी दुकानें नष्ट हो गईं।
संदेह है कि आग एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस के अनुसार, एक चर्च के पास स्थित बिजली का खंभा आग की चपेट में आने से बच गया।
इलाके में घना धुआं भर गया, जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की आलोचना करते हुए दावा किया कि दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में बहुत देर लगी और जब तक वे पहुंचीं, तब तक कई दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की चपेट में आकर जिस दुकानदार की जिंदा जलकर मौत हो गई वह दिव्यांग था।