Sara Tendulkar: पैप्स ने फिर किया शर्म‍िंदा, सलमान के बाद सारा तेंदुलकर बनीं निशाना

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने पैपराजी को टैग करते हुए साफ शब्दों में लिखा कि यह “बहुत घटिया हरकत” है और उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्ट डिलीट कर देने से गलती छोटी नहीं हो जाती, उनका यह रिएक्शन साफ दिखाता है कि लगातार ऐसी हरकतों से अब वह तंग आ चुकी हैं।

फैन्स का मिला सपोर्ट सारा के इस स्टैंड को उनके फैन्स का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों का मानना है कि इस तरह के भद्दे कैप्शन किसी के लिए भी अस्वीकार्य हैं—चाहे वो सेलेब्रिटी हो या आम इंसान।

फैन्स अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। यही वजह है कि पैपराजी हर मौके पर उन्हें कैमरे में कैद करने की होड़ में लगे रहते हैं। लेकिन कई बार यह उत्साह मर्यादा की सीमा पार कर जाता है—जब तस्वीरों या वीडियोज़ के साथ भद्दे और अपमानजनक कैप्शन जोड़ दिए जाते हैं, जो किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

इस बार ऐसा ही कुछ सारा तेंदुलकर के साथ हुआ। एयरपोर्ट पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, तस्वीर का कैप्शन था मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है. जब ये पोस्ट सारा की नजरों के सामने आई, तो उनका पारा हाई हो गया। जिसमें वह ब्लू जींस में एंट्री करती नजर आ रही थीं। फोटो में उनका बैक साइड दिख रहा था, लेकिन इसके साथ जो कैप्शन जोड़ा गया, वह न सिर्फ आपत्तिजनक था बल्कि बेहद शर्मनाक भी। यही वजह रही कि सारा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और खुलकर अपना विरोध दर्ज कराया।

बता दें कि सारा से पहले सलमान खान भी पैपराजी के रवैये पर नाराज़गी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में जब उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, तो भीड़ देखकर उन्होंने नाराज़ होकर कहा—अगर यहां तुम्हारा कोई अपना होता, तो क्या तब भी ऐसा ही व्यवहार करते?
सोशल मीडिया पर ट्रोल करना आसान है, लेकिन यह समझना ज़रूरी है कि हर बार उनका गुस्सा बेवजह नहीं होता।सारा तेंदुलकर आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं और उन्हें इस तरह नाराज़ होते कम ही देखा गया है। ऐसे में जब वह खुलकर विरोध करती हैं, तो साफ है कि मामला वाकई हद पार कर चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *