Heatwave: दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बना हुआ है. आईएमडी ने 27 मई तक दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं यूपी में भी अगले 5 दिनों तक भीषण लू चलेगी. इस दौरान दोपहर और रात के समय तेज हवाएं चलेंगी. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
आज दिल्ली का अधिकतम तामपान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों में इसके दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है