Dragon: तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की निर्माता प्रशांत नील के साथ आने वाली फिल्म का नाम “ड्रैगन” रखा गया है। 11 जून, 2027 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। फिल्म निर्माताओं ने अभिनेता के 43वें जन्मदिन पर मंगलवार को फिल्म का टीजर जारी किया।
इस फिल्म में अभिनेता ने लूगर नाम के एक क्रूर हत्यारे की भूमिका निभाई है, जो अफगान ट्रेडिंग कंपनी के ‘चीफ असैसिन’ के तौर पर काम करता है। एनटीआर के अलावा, फिल्म में अनिल कपूर ने नारकोटिक्स ब्यूरो के प्रमुख रघुवीर राठौड़ का किरदार निभाया है।
टीजर में 1967 के दौर में बनी एक डार्क, हिंसक पीरियड-एक्शन एपिक फिल्म की झलक मिलती है, जो अंतरराष्ट्रीय अफीम व्यापार पर केंद्रित है। यह एक ऐसी कठोर, सिनेमाई दुनिया को दर्शाती है जहां भारत से अंग्रेजों के जाने के बाद वैश्विक गिरोह अवैध ड्रग बाजार में वर्चस्व के लिए संघर्ष करते हैं।
फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। इसमें बिजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकला, आशुतोष राणा, अंशुमन पुष्कर, सिद्धांत गुप्ता, प्रभास श्रीनु, शत्रु, शिवा और भीमल जीत ओबेरॉय सहित कई कलाकार हैं। प्रशांत नील ब्लॉकबस्टर फिल्म “केजीएफ” और “सलार: पार्ट 1 – सीजफायर” के लिए जाने जाते हैं। जूनियर एनटीआर पर्दे पर कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म “देवरा: पार्ट 1” में नजर आए थे। ये फिल्म सितंबर 2024 रिलीज हुई थी। इसमें जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान थे।
NTR – PRASHANTH NEEL: 'DRAGON' *HINDI* FIRST GLIMPSE IS FANTASTIC… The much-awaited first glimpse of #Dragon is finally out – and it comes across as a full-blown mass entertainer 👍👍👍… A larger-than-life big-screen experience for sure.
One of the biggest collaborations in… pic.twitter.com/vzfk0aSZPK
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 19, 2026