Gold duty hike : केंद्र सरकार ने कीमती धातुओं के आयात पर अंकुश लगाने के उपायों के तहत सोने और चांदी पर आयात शुल्क को पहले के 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। फैसला लागू होते ही सोने की कीमतों में उछाल भी आया है।
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल के मुताबिक आयात शुल्क बढ़ाने से आने वाले दिनों में सोना और महंगा हो जाएगा। उद्योग संगठन ने चेतावनी दी है कि इस कदम से अवैध व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है और संगठित आभूषण क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है।
उनका तर्क है कि अन्य नीतिगत विकल्प भी उपलब्ध हैं जो संपूर्ण स्वर्ण और आभूषण उद्योग को खतरे में डाले बिना आर्थिक बोझ को कम कर सकते हैं।
चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। ये आंकड़ा मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग पर आधारित है। इसी वजह से इस प्रकार के आयात में विदेशी मुद्रा का काफी बाहरी देशों में जाना होता है।
पीएम मोदी ने 10 मई को पश्चिम एशिया संकट की वजह से विदेशी मुद्रा संरक्षण के लिए ईंधन का कम खर्च, सोने की खरीद और विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों को अपनाने की अपील की थी।