Class 12 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष देशभर में बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। बोर्ड ने परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की थीं।
सीबीएसई के अनुसार, इस साल कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा का आयोजन देशभर के 7,573 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। बोर्ड ने इस वर्ष 120 विषयों की परीक्षा आयोजित की। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किया गया।
इस वर्ष बोर्ड ने पिछले साल की तुलना में स्कूलों और परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई। वर्ष 2026 में कुल 19,967 स्कूलों और 7,573 परीक्षा केंद्रों को परीक्षा आयोजन में शामिल किया गया, जबकि 2025 में यह संख्या क्रमशः 19,299 स्कूल और 7,330 केंद्र थी। सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। यहां पास प्रतिशत 95.62% दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर चेन्नई और तीसरे स्थान पर बेंगलुरु रहा।