Somnath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोमनाथ मंदिर में ‘महा पूजा’ और अन्य अनुष्ठान किए। ये अनुष्ठान इस पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया।
प्रधानमंत्री ने यहां रोड शो करने के बाद भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में प्रवेश किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘महा पूजा’ करने के साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभाभिषेक भी देखा, जिसमें देश भर के प्रमुख तीर्थ स्थलों से एकत्रित पवित्र जल को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर पर छिड़का गया।
सोमनाथ अमृत महोत्सव का आयोजन 1951 में पुनर्निर्मित इस मंदिर का भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा लोकार्पण किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ, भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (एसकेएटी) द्वारा मंदिर के ऊपर किए गए हवाई करतबों का अवलोकन किया।
स्वदेशी ‘स्मोक पॉड्स’ का उपयोग करते हुए, सूर्यकिरण टीम के विमानों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग का धुआं छोड़कर आकाश में तिरंगे का चित्र बनाया।
In Somnath today, the skies witnessed a magnificent confluence of pride and valour. The Indian Air Force’s Suryakiran Team showcased a breathtaking flypast. This spirit of Bhakti and Shakti filled every heart with deep joy.@Suryakiran_IAF pic.twitter.com/rGbDuKpelC
— Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2026