IPL 2026: डीसी की प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म, कप्तान बोले- खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निराश हूं

IPL 2026: आईपीएल में  दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों आठ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद डीसी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं हैं। हार के बाद अक्षर पटेल ने स्वीकार किया कि उनकी टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने ही टीम को निराश किया। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि टीम ने अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है।

डीसी का घरेलू मैदान पर प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वे 8 विकेट पर सिर्फ 142 रन ही बना पाए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिन एलन के तूफानी नाबाद शतक और कैमरन ग्रीन (33 रन नाबाद) के साथ उनकी आक्रामक साझेदारी की बदौलत 14.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

11 मैचों में सिर्फ आठ अंकों के साथ डीसी तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि केकेआर ने शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें फिर से जगा ली हैं। 10 मैचों में नौ अंकों के साथ केकेआर सातवें स्थान पर पहुंच गई है, हालांकि नॉकआउट में पहुंचने का उनका रास्ता अभी भी कठिन है।

अक्षर पटेल ने कहा कि “फिलहाल, हम वापस जाकर अपनी गलतियों पर विचार करेंगे। इसके बाद, जाहिर है, अभी लंबा सफर तय करना है और अगला साल भी आएगा। इसलिए हम अगले साल के लिए योजनाएं बनाने और रणनीति अपनाने के बारे में सोचेंगे”

अक्षर पटेल ने कहा कि ‘इस सीज़न में 200 से ज्यादा के स्कोर आम बात हो गई है, ऐसे में 142 का स्कोर तो हमेशा ही कम ही माना जा रहा था। अक्षर ने स्वीकार किया कि स्कोर उम्मीद से काफी कम था और साथ ही उन्होंने स्पिनरों द्वारा कम स्कोर का बचाव करते समय दिखाई गई खराब निर्णय क्षमता की ओर भी इशारा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *