Prayagraj: प्रयागराज में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ‘विशेष स्पर्श प्रदर्शनी’ का आयोजन

Prayagraj: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के इलाहाबाद संग्रहालय में एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जहां दृष्टिबाधित बच्चे देश के स्मारकों, वन्यजीवों और दूसरे चीजों के खास मॉडलों को छूकर महसूस कर सकते हैं।

‘अनुभव वीथिका’ नाम की इस नई गैलरी में कला, इतिहास और संस्कृति से जुड़ने और उनके बारे में सीखने में दृष्टिबाधित बच्चों की मदद करने के लिए तकनीक, स्पर्शनीय मॉडलों, ब्रेल लिपि और ऑडियो गाइड का इस्तेमाल किया जाता है।

बच्चों ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि इस अनुभव ने उन्हें चीजों की बेहतर कल्पना करने और उन्हें समझने में मदद की।

दिल्ली स्थित एक गैर-सरकारी संगठन के सहयोग से तैयार की गई यह गैलरी दिखाती है कि समावेशी नवाचार किस तरह बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए सीखने की प्रक्रिया को और ज्यादा सरल और सुलभ बना सकता
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *