Ishaan Khatter: कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जुगाड़ू’ में अभिनय करेंगे ईशान खट्टर

Ishaan Khatter: अभिनेता ईशान खट्टर ने बुधवार को अपनी अगली फिल्म ‘जुगाड़ू’ की घोषणा की। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन ‘गुल्लक’ और ‘बड़ा नाम करेगा’ के निर्देशक पलाश वासवानी करेंगे।

‘जुगाड़ू’ में पंजाबी अभिनेत्री तानिया भी नजर आएंगी, जो हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- “देवियों और सज्जनों, तैयार हो जाइए #जुगाड़ू के लिए! मेरी पहली कॉमेडी ड्रामा फिल्म। एक बेहतरीन और जोशीली टीम के साथ मिलकर जल्द ही सिनेमाघरों में आपके लिए एक धमाकेदार मनोरंजन लेकर आ रहा हूं।”

फिल्म की शूटिंग इसी महीने पंजाब में शुरू होने की संभावना है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, जमील खान, वैभव राज गुप्ता, यामिनी दास, सुखविंदर चहल और निर्मल ऋषि सहित कई कलाकार दिखेंगे।

‘जुगाड़ू’ का निर्माण टिप्स फिल्म्स और बावेजा स्टूडियो ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *