West Bengal: अभिषेक बनर्जी के आवास, कार्यालय के बाहर से हटाई गई पुलिस तैनाती

West Bengal:  तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता में हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास और कैमक स्ट्रीट कार्यालय के बाहर से अतिरिक्त पुलिस तैनाती और क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था समीक्षा किए जाने के बाद हटा ली गई है। हालांकि, उनकी मौजूदा सुरक्षा श्रेणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें अब भी ‘जेड’ श्रेणी की पुलिस सुरक्षा मिलती रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र प्रबंधन से जुड़ी तैनाती को हटाने का फैसला बुधवार सुबह नए निर्देशों के बाद लागू हुआ। उनके हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास के सामने फुटपाथ पर एक ‘सिजर बैरिकेड’ लगा हुआ दिखाई दिया, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। आवास के बाहर बनाया गया पुलिस केबिन अभी तक हटाया नहीं गया है।

सूत्रों के अनुसार, पहले की व्यवस्था में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव के कहीं भी जाने से पहले पुलिसकर्मियों द्वारा मार्ग की जांच की जाती थी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, संशोधित व्यवस्था के तहत अब अभिषेक बनर्जी की आवाजाही से पहले कोई पुलिस वाहन मार्ग की अग्रिम जांच या सड़क से अन्य वाहनों की आवाजाही रोकने का काम नहीं करेगा।

निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए प्रवेश मार्ग पर लगाया गया ‘सिजर बैरिकेड’ भी मंगलवार को हटा दिया गया। ‘सिजर बैरिकेड’ धातु का, मुड़ जाने वाला एक सुरक्षा अवरोधक होता है, जिसका उपयोग पुलिस किसी सड़क, गली या भवन में प्रवेश को नियंत्रित या प्रतिबंधित करने के लिए करती है। यह कैंची की तरह खुलता और बंद होता है, इसलिए इसे यह नाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *