Ayodhya: राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम,शीतलन और सहायता केंद्र स्थापित

Ayodhya:  देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है, अयोध्या जैसे शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। उन्हें चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए मंदिर परिसर में छाया, शीतलन सुविधाएं और सहायता केंद्र बनाए गए हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी गोपाल राव ने बताया कि “हमने रास्ते पर सब जगह कैनोपी लगा दिया है, थोड़ा-बहुत जहां बचा है, वहां हम मैट बिछा रहे हैं। कूलर सब जगह लगा है। वॉटर कूलर भी लगा है, पंखे के कूलर भी लगे हैं। और सब जगह पंखे लगे हैं। छाया है। ओआरएस दे रहे हैं, जिनको कष्ट होगा उनको ओआरएस भी देते हैं हम। और अलग-अलग स्थान पर हमने हेल्प डेस्क भी खड़ा किए हैं। किसी को आवश्यकता पड़ेगी तो उसका उपयोग जरूर कर सकते हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद इन व्यवस्थाओं से उन्हें दर्शन करने में काफी सुविधा हुई है, मौसम विभाग को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने का अनुमान है। लिहाजा अयोध्या में भी हाल-फिलहाल में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *