Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में कचरे के ढेर पर विकसित इको पार्क का किया उद्घाटन

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से गोरखपुर का जो कूड़े का पहाड़ बन चुका था, वो अब नगर के नए पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित हो गया है। मुख्यमंत्री ने नौसढ़ -मलौनी सड़क मार्ग का भी लोकार्पण किया और स्वच्छ स्कूल कैंपस टूल किट का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने सीएम ग्रिड के तहत स्मार्ट बनने जा रही छह सड़कों से जुड़ी परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1055 करोड़ वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

राप्ती नदी के पास राजघाट पुल के करीब एकला बंधा पर कूड़े का अंबार लगा रहता था जिससे प्रदूषण के साथ-साथ आए दिन आग लगने से काफी धुआं उठता था लेकिन अब यह नजारा पूरी तरह से बदल चुका है, अब इसे इको पार्क के रूप में विकसित किया गया है।

इको पार्क में वॉकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाए गए हैं जहां लोग मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक कर सकेंगे। यहां बच्चों के लिए किड्स जोन भी विकसित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *