Heatwave: छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लू की चेतावनी जारी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा

Heatwave:  देश के कई हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में अचानक इजाफा हुआ है और ये 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है।

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। इस बीच, छत्तीसगढ़ में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जहां कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग मंडलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक लू जैसी स्थिति रहने की आशंका जताई है।

भीषण गर्मी के कारण रायपुर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए कूलर लगवाए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में चल रही भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पहले ही शुरू कर दी हैं।

गर्मियों की छुट्टियां अब 20 अप्रैल से शुरू होंगी, पहले ये छुट्टियां एक मई से 15 जून तक थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *