Kulgam: कुलगाम के युवक ने कचरे से खड़ा किया दो करोड़ रुपये का कारोबार

Kulgam: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के गदिहामा के तारिक अहमद गनी कचरे से पैसा कमा रहे हैं, तारिक ने सफलतापूर्वक एक लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) खड़ा किया है जो कचरे को मूल्यवान उत्पादों में बदलता है और साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करता है।

लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक के सालाना कारोबार के साथ, उनकी पहल इस बात का एक आदर्श उदाहरण है कि कैसे जमीनी स्तर पर नवाचार आर्थिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा दे सकता है।

अपने यात्रा के बारे में बात करते हुए, तारिक अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन ने उन्हें बहुत प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “अपने आसपास को स्वच्छ और साफ रखना हमेशा से मेरा सपना रहा है। इस उद्यम के माध्यम से, हम वैज्ञानिक तरीके से कचरा इकट्ठा करते हैं, अलग करते हैं और रिसाइकिल करते हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि उनकी इकाई में विभिन्न क्षेत्रों से लाए गए करीब 1.5 टन कचरे का नियमित रूप से प्रसंस्करण किया जाता है, इस उद्यम के जरिए 30 से स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *