Gold Rate: दिल्ली में सोना 5,091 चढ़कर 1.44 लाख रुपये के पार

Gold Rate:  मजबूत वैश्विक रुझानों और कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच बुधवार को सोने की कीमतें 5,091 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

सोने की कीमत में 5,091 रुपये यानी 3.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार के पार पहुंच गई है जो बीते दिन यानी 24 मार्च 2026 की शाम को 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक कमोडिटी बाजार में बेहतर होते माहौल के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।

सोने-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेज उछाल दर्ज किया गया। पिछले कुछ सत्रों की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती दिखाई, जिसका मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक समाधान की खबरें हैं।

पश्चिम एशिया संकट के चलते ऊर्जा कीमतों में उछाल आया है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा गहरा गया है। इससे ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ी है, जो आमतौर पर सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश के लिए नकारात्मक होता है।

इसके बावजूद, वैश्विक शेयर और बॉन्ड बाजार में गिरावट के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर लौट रहे हैं, जिससे सोना-चांदी में फिर से तेजी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *