LPG shortage: एलपीजी की किल्लत के बीच भोपाल में खाने-पीने की दुकानों ने बढ़ाए समोसे और कचौरी के दाम

LPG shortage: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत की वजह से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की कुछ खाने-पीने की दुकानों को अपने सबसे मशहूर व्यंजनों के दाम बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा है।

समोसे और कचौड़ी के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इन दुकानों के मालिकों का कहना है कि गैस की किल्लत और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से उन्हें ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा।

कीमतों में हुई बढ़ोतरी ग्राहकों को रास नहीं आ रही है। कई लोगों का कहना है कि खाने-पीने की ये पसंदीदा चीजें उनकी रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा हैं और इनका महंगा होना उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ है।

कुछ लोगों का आरोप है कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है, और उनके लिए सामान्य से तीन से चार गुना ज्यादा कीमत देने पड़ रही है।

सभी को उम्मीद है कि गैस की सप्लाई जल्द ही सामान्य हो जाएगी, जिससे विक्रेताओं और ग्राहकों, दोनों को राहत मिलेगी।

हालांकि, खाने-पीने की दुकान चलाने वाले कई लोगों का कहना है कि कीमतों को वापस कम करना मुश्किल होगा, क्योंकि एक बार बढ़ जाने के बाद, वे शायद ही कभी नीचे आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *