Rajasthan: भीलवाड़ा में पटाखे फोड़ने को लेकर झड़प, कई लोगों को हिरासत में लिया

Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय में हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालात काबू में हैं और घटना के संबंध में 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उनके मुताबिक शहर के मंगला चौक पर एक समुदाय के कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे तभी दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इस पर ऐतराज जताया। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक ये विवाद चाकूबाजी की घटना में बदल गया, जिसमें देवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद लोग इकट्ठा हो गए और पथराव किया औ एक कार में आग भी लगा दी गई। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और हालात काबू में है।

भीलवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि “भीमगंज थाने के सामने जो मोहल्ला है, वहां पर चाय की एक दुकान है, हाड़ा जी की, देवेंद्र हाड़ा जी की। उनकी किसी समुदाय विशेष के लोगों से कहा-सुनी हुई और उसमें फिर उनके चाकू मार दिया और चाकू मारने वालों में से जो लोग हैं उनमें से एक को हम लोगों ने उठा लिया है और बाकी के लोगों को आइडेंटिफाइड करके उठा रहे हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *