Gujarat: गुजरात में त्योहारों के दौरान मिलावट पर रोक के लिए खाद्य सुरक्षा जांच तेज

Gujarat: त्योहारों की मिठास में मिलावट न घुल जाए, इसके लिए अहमदाबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक अहम पहल की गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा के मानकों को मज़बूत करने की दिशा में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी एएमसी ने कड़े कदम उठाए हैं। AMC के जारी निर्देश के मुताबिक मिठाई, फरसाणा और अन्य खाद्य कारोबारियों को अपनी दुकानों पर रैपिड फूड टेस्टिंग किट रखना अनिवार्य है। इससे खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका होने पर प्राथमिक जांच दुकान पर ही हो सकेगी।

ख़ास तौर पर मावा, पनीर, घी, तेल और मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रंग और अन्य खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शुरुआती जांच रैपिड टेस्टिंग किट से की जा सकती है। हालांकि, फाइनल रिपोर्ट के लिए लैब टेस्ट ज़रूरी होगा। एएमसी की फूड टीम शहर में समय-समय पर जांच अभियान चलाकर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई भी की जाती है।

त्योहारों में मिठाई और फरसाणा की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन और गुणवत्ता बनाए रखना महत्वपूर्ण है। रैपिड टेस्टिंग किट की उपलब्धता से दुकान स्तर पर शुरुआती जांच को बढ़ावा मिलेगा। यानी, त्योहारों की ख़ुशियां बरकरार रहें और लोगों तक पहुंचें सुरक्षित खाद्य पदार्थ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *