Jaipur: ऋषि गालव की नगरी ‘छोटा पुष्कर’ गलता जी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत

Jaipur: ऋषि गालव की पावन तपोभूमि व ‘छोटा पुष्कर’ के नाम से प्रसिद्ध गलता जी में सावन माह के पावन अवसर पर भाजपा विधानसभा हवामहल परिवार की ओर से हवामहल विधायक व हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सानिध्य में कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा व पुष्पमालाओं से भव्य अभिनन्दन किया गया। इस दौरान कांवड़ियों के लिए शीतल जल की सेवा की गई तथा गलता गेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की गई।

इस अवसर पर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि ऋषि गालव की पावन नगरी गलता जी आस्था, तपस्या और सनातन संस्कृति की भूमि है। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति में कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य का विषय है। कांवड़ यात्रियों का स्वागत, जल सेवा और स्वच्छता जैसे कार्य हमारी सेवा व संस्कार की परंपरा को मजबूत करते हैं।

Jaipur

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ गलता गेट पर कांवड़ियों के स्वागत के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर सियाराम दास महाराज, कनक बिहारी मंदिर, महंत राजाराम दास जी महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुर्जर, पौंड्रिक मण्डल के अध्यक्ष प्रेम सैनी,जुगल साहू शास्त्री नगर अध्यक्ष,सोमेन्द्र सैनी महामंत्री,पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश जांगिड़, महामंत्री मानप्रकाश गुप्ता,पूर्व मंडल महामंत्री मनोज वशिष्ठ, प्रकाश सैनी युवा मोर्चा अध्यक्ष,महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बागवानी, मंजू सैन ,मदन शर्मा,घनश्याम गुर्जर जल महल मण्डल महामंत्री, विनय शर्मा ,विमला कंवर,अजय सैनी,वार्ड संयोजक आलोक पारीक सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Jaipur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *