Jaipur: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जयपुर के आमेर किले का किया दौरा

Jaipur: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी जेनेट के साथ जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले का दौरा करने पहुंचे।

सुरक्षाकर्मियों से घिरे रुबियो दंपति का 16वीं शताब्दी के इस किले में राजस्थानी रीति-रिवाजों के अनुरूप स्वागत किया गया। इस किले का निर्माण राजा मान सिंह ने करवाया था। उन्होंने कच्ची घोड़ी और घूमर जैसे लोक नृत्यों सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखीं।

गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन सिंह ने बताया, “उन्होंने शीश महल में काफी रुचि दिखाई और इसकी वास्तुकला, वहां मौजूद वाद्ययंत्रों, उनकी पारंपरिकता और क्या वे पर्यटकों के लिए प्रतिदिन बजाए जाते हैं, जैसे विषयों से जुड़े सवाल पूछे।”

हल्के पीले और गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित ये किला मुख्य शहर से लगभग 11 किलोमीटर दूर एक छोटी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *