Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। शिमला मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें 18 जून को शिमला, मंडी और कुल्लू समेत पांच जिलों में ओलावृष्टि के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ शामिल है।
मौसम विज्ञानी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि “ये जो बारिश है देखिए 17 से लेकर 19 तारीख तक या स्पेशली जो हमारे लेट आफ्टरनून और इवनिंग का समय है थंडरस्टॉर्म और लाईटनिंग के साथ होगी इसी के चलते जो हमने अलर्ट जारी किया स्पेशली जो ऊंचाई वाले जिलों – चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर यहा पे 17 से 19 तारीख तक थंडरस्टॉर्म और लाईटनिंग हो सकती है साथ में स्पेशली जो जिले हैं कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला यहा पर जो पॉकेट है वहा पर ओलावृष्टि हो सकती है और 17 से लेकल 19 तारीख तक इन डिस्टिक में अलर्ट जारी रहेगा और 18 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।”
राज्य के कई इलाकों में बुधवार से शुक्रवार के बीच देर दोपहर और शाम के समय बारिश होने का अनुमान है, बारिश का ये दौर उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम को प्रभावित करने वाले एक नए ‘पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुरू हो रहा है।