Heatwave: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हीट वेव एडवाइजरी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Heatwave: बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, यूटी चंडीगढ़ ने लोगों के लिए पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि लोग यात्रा के दौरान अपने साथ पानी जरूर रखें और नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आम पन्ना व नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करें। साथ ही तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे अधिक पानी वाले फल खाने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने और भारी शारीरिक गतिविधियों से बचने को कहा है। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद गाड़ियों में न छोड़ने की भी अपील की गई है।

विभाग के अनुसार छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बाहर काम करने वाले लोग, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग हीट वेव के दौरान ज्यादा खतरे में रहते हैं। ऐसे लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *