Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर में बेमौसम बारिश ने किसानों को भारी संकट में डाल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक बारिश से पोखरण और रामगढ़ जैसे इलाकों के खेतों में पानी भर गया है। कटी हुई और खुले में रखी रबी की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
गेहूं, चना, जौ, जीरा और इसबगोल की फसलें या तो पानी में भीग गई हैं या बह गई हैं। कई किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश में उनकी लगभग पूरी फसल बर्बाद हो गई है।
किसान सरकार से नुकसान की भरपाई और कर्ज चुकाने के लिए मुआवजा देने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
जैसलमेर में फसल बर्बाद होने और कर्ज बढ़ने से परेशान किसानों को उम्मीद है कि सरकार जल्द इस मामले में दखल देगी और उनकी परेशानियां दूर करेगी।