Jaipur: जयपुर का ‘नेट जीरो कूलिंग स्टेशन’ भीषण गर्मी से दे रहा है राहत

Jaipur:  एक कहावत है – आवश्यकता आविष्कार की जननी है। इसकी मिसाल राजस्थान की राजधानी जयपुर में देखने को मिल रही है। पिछले कुछ हफ्तों से पड़ रही भीषण गर्मी ने नगर निगम को ‘नेट जीरो कूलिंग स्टेशन’ स्थापित करने के लिए प्रेरित किया है।

ये सुविधा यात्रियों और पैदल यात्रियों को राहत दे रही है, जहां आराम करने के लिए ठंडी, छायादार जगह के साथ-साथ पीने का ठंडा पानी और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी उपलब्ध हैं।

ये सुविधा दिहाड़ी मजदूरों और उन लोगों के लिए खास तौर से फायदेमंद है, जिनकी आजीविका चिलचिलाती धूप में लंबे समय तक बाहर काम करने पर निर्भर करती है।

जयपुर नगर निगम और महिला हाउसिंग ट्रस्ट द्वारा साझा रूप से विकसित इस परियोजना में, घर के अंदर के तापमान को कम करने के लिए सौर ऊर्जा संचालित प्रणालियों और पैसिव कूलिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

अधिकारियों को उम्मीद है कि चरम तापमान के बीच इस मॉडल को पूरे शहर में शुरू किया जाएगा, ताकि औरों को भी भीषण गर्मी से राहत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *