Rain Alert: देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी का अलर्ट

Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ ही भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं से पेड़, बिजली के खंभे और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि कई इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें। खराब मौसम से प्रभावित इलाकों में परिवहन और बिजली आपूर्ति में रुकावट की संभावना को देखते हुए निवासियों को भी सावधान किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक बादल छाने, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 18 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर के लिए बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 19 जुलाई के लिए एक बार फिर गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, लेकिन दोपहर बाद बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसी वजह से मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *