Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, 18 मार्च की शाम से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इसका अनुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग पहले ही जता चुका था।
राज्य के मैदानी और मध्य-पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है। यह सिलसिला 21 मार्च की सुबह या दोपहर तक जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि “एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, जिसका असर जो है हिमाचल प्रदेश में कल यानी 18 मार्च की शाम से ही मिलना शुरू हो गया था। अब बारिश और बर्फबारी की एक्टिविटीज हमें 21 मार्च की सुबह तक देखने को मिलेंगी। जिनमें से निचले और मध्यवर्ती इलाकों में जो है, हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हमें 19 और 20 मार्च को और हायर हिल्स में हमें बर्फबारी 19,20 और 21 तारीख की दोपहर तक हमें देखने को मिलेगी।”
वीओ: मौसम विभाग के मुताबिक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। इसी की वजह से मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
शिमला, कुल्लू और मंडी में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है, 21 मार्च से बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं।
मार्च के पहले 13 दिनों के दौरान राज्य में बारिश में 98 फीसदी की कमी दर्ज की गई। हालांकि, 15 मार्च के आसपास हुई बारिश और बर्फबारी, और फिर 18 मार्च से इनके दोबारा शुरू होने से, इस कमी की कुछ हद तक भरपाई की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के बाद भी हिमाचल प्रदेश में बारिश की कमी 70 फीसदी रहने की उम्मीद है।