Uttarakhand: कॉर्बेट के पास दुर्लभ ‘सफेद पूंछ वाला’ गिद्ध दिखा, 2022 में देखा गया था आखिरी बार

Uttarakhand: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाल ही में छह से ज्यादा दुर्लभ प्रजाति के ‘सफेद पूंछ वाले’ गिद्धों के देखे जाने से पक्षी-प्रेमी और वन्यजीव प्रेमी काफी उत्साहित हैं। सफेद पूंछ वाला गिद्ध बहुत दुर्लभ है, जो मूल रूप से दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है।

साल 2000 से ही इसे आईयूसीएन की ‘रेड लिस्ट’ में ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि इसकी आबादी में भारी गिरावट आई है। वन्यजीव फोटोग्राफर दीप राजवर के अनुसार, इस प्रजाति के गिद्धों को इस क्षेत्र में पिछली बार साल 2017 में और उसके बाद साल 2022 में देखा गया था।

अब, जब छह के करीब ‘सफेद पूंछ वाले’ गिद्ध देखे गए हैं, तो इसे इस दुर्लभ प्रजाति के भविष्य के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *