Uttarakhand: भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ 2026 का हुआ समापन

Uttarakhand: भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का सातवां संस्करण उत्तराखंड के चौबटिया में खत्म हुआ। भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के करीब 120 जवानों ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया, जिसका मकसद उप-नगरीय माहौल में समन्वय और संयुक्त ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत करना था।

ये सालाना अभ्यास, जो 2018 से भारत और जापान में बारी-बारी से होती है, भारत-जापान रक्षा सहयोग का एक अहम हिस्सा है और साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते माहौल को देखते हुए और भी अहम हो जाती है।

भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) के बीच सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा होने के मौके पर समापन समारोह हुआ। इस अभ्यास ने भारत और जापान के बीच गहरी होती रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया और इलाके में शांति, स्थिरता और बेहतर रक्षा सहयोग के लिए दोनों देशों के साझा प्रतिबद्धता को फिर से पक्का किया।

सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के संयुक्त अभ्यास से भारत और जापान की सशस्त्र सेनाओं के बीच आपसी भरोसा और समझ भी मजबूत होती है।

समापन समारोह में मेजर जनरल सुनेहिरो यानागिदा, वाइस कमांडिंग जनरल, फर्स्ट डिवीजन, जेजीएसडीएफ और मेजर जनरल सुधांशु शर्मा, एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय 14 कोर ने भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *