Uttarakhand: सीएम धामी ने मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ, करोड़ों की विकास योजनाओ का भी किया लोकार्पण

Uttarakhand: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के टनकपुर पहुंच उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।इस मौके पर सीएम ने चंपावत जिले की कई विकास योजनाओ का लोकार्पण शिलान्यास भी किया।सीएम के साथ क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी मेला उद्घाटन अवसर पर शिरकत की।

सीएम धामी ने आयोजित कार्यक्रम में कहा की उनका सौभाग्य है की वर्ष 2021 से लगातार उन्हे इस मेले में हर वर्ष आने का अवसर मिल रहा है।उन्होंने कहा की मां पूर्णागिरी के दरबार में आ उन्हे बेहद शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।बचपन से ही उन पर मां शारदा एवं मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद रहा है।

प्रदेश सरकार इस प्रसिद्ध धाम को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए काम कर रही है, टनकपुर से लेकर मां पूर्णागिरी धाम तक स्थाई पथ प्रकाश व्यवस्था को जल्द कराया जाएगा।प्रशासन मेला क्षेत्र में इंट्रीग्रेटेड क्राउड मैनेजमेंट पर भी काम कर रहा है।शारदा रिवर फ्रंट के तहत इस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।वही इसके अलावा चंपावत में गोलज्यू कॉरिडोर के तहत 430 करोड़ की लागत से कार्य हो रहा है।प्रदेश सरकार पूरे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंद्रीकरण एवं नवीनीकरण हेतु कार्य कर रही है।

वही उन्होंने कहा की मेला वर्ष भर चले इसके लिए मेला क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे है। श्रद्धालु सुविधाओ के लिए पथ प्रकाश पेयजल सुरक्षा सहित तमाम अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है।ताकि उत्तर भारत के इस मेले में आने वाले लाखो श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के सुगम दर्शन उपरांत चंपावत जिले के अन्य धार्मिक पर्यटक स्थलों में जाकर चंपावत के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद प्राप्त कर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *