Uttarakhand: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) भूकंप, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत कर रहा है।
अगले कुछ माह में राज्य के कई जनपदों में आधुनिक तकनीक आधारित उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिससे मौसम और संभावित आपदाओं की जानकारी पहले से मिल सके और जनहानि व नुकसान को कम किया जा सके। इसके लिए आठ जिलों में स्वचालित मौसम स्टेशनों (एडब्ल्यूएस) की संख्या बढ़ाई जाएगी।
राज्य सरकार ने बताया कि देहरादून, अल्मोड़ा, चंपावत और चमोली में नए डॉप्लर मौसम रडार लगाए जा रहे हैं।
हाल के दिनों में खराब मौसम के कारण उत्तराखंड कई प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में रहा है।