Uttarakhand: वन मंत्री ने किया फाटो टाइगर सफारी के लिए नए गेट का उद्घाटन

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रही है और जंगलों में सफारी को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है उसी क्रम में आज उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो टाइगर सफारी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पतरामपुर क्षेत्र से आज एक नए गेट का शुभारंभ किया गया।

बता दे कि आज प्रदेश जे वन मंत्री सुबोध उनियाल जसपुर पहुँचे ओर पतरामपुर पहुचकर वन मंत्री ने सफारी के लिए नए गेट का शुभारंभ किया और साथ ही सफारी के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान सांसद अजयभट्ट , पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, विधायक आदेश चौहान व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

गेट का शुभारंभ करने पहुँचे वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इको टूरिज्म की जो संभवनाएं थी हमारे राज्य में उसके लिए नए अवसर ढूंढ कर हमारे राज्य में 2 लाख नोजबानो को रोजगार दे सकते है उसके तहत फाटो में सफारी शुरू करने का निर्णय लिया गया था उसकी शुरुआत होने जा रही है और जसपुर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जो जसपुर की पहचान भी बनेगा और तमाम लोगो को जिसमे गाइड हो ये सफारी में गाड़ियों के माध्यम से या दुकान के माध्यम से लोगो के रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी ओर ये कार्बेट से लगा हुआ क्षेत्र है।

इससे देश दुनिया के लोगो को यंहा पर्यटन का माध्यम बनेगा ओर साथ ही तुमड़िया डैम में रिवर सफारी के लिए भी प्रयास किये जायेंगे, क्योंकि अभी जब पीछे दुवई में गया था तो वंहा रिवर सफारी देखी थी उसी की तर्ज पर यंहा रिवर सफारी ओर बर्ड वाचिंग के लिए जो बात की गई है। उसकी संभावनाओं के हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी और इको टूरिज्म को लेकर एक बहुत महत्वपूर्ण उपस्थित दर्ज करा सके वन मंत्री ने कहा वनों में मेन पावर भी बढ़ाई गई है दो हजार से ज्यादा नियुक्तियां की गई है चाहे फारेस्ट गार्ड हो दरोगा हो या रेंजर हो नियुक्तियां की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *