Rudraprayag: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शीतकालीन यात्रा उत्सव रूद्रनाथ महोत्सव शुरू

Rudraprayag: रूद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में आज से सात दिवसीय रूद्रनाथ महोत्सव का रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों और पारम्परिक झांकियों के साथ शुरू हो गया है। इस बार रूद्रनाथ महोत्सव को शीतकालीन यात्रा उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने संयुक्त रूप से किया।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन कहा कि इस बार रूद्रनाथ महोत्सव को शीतकालीन यात्रा उत्सव के रूप मानने से जनपद में आने वाले पर्यटकों को पहाड़ की संस्कृति के न केवल दर्शन होंगे बल्कि यहाँ की परम्पराओं का देशभर में व्यपक प्रचार होगा। नगर पालिका अध्य्क्ष संतोष रावत ने लोगों से अपील की है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले।

मेले में पेट्रोल पम्प से गुलाबराय मैदान तक भव्य झांकी निकाली गई जिसमें स्कूली छात्राओं, महिला समूहों द्वारा पारम्परिक परिधान में पहाड़ की लोक संस्कृति को संजोय नंदा राजजात, रमाण, पांडव नृत्य, पहाड़ के काम काज सहित कई झांकिया निकाली गई जो आकर्षण का केन्द्र रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *