Pithoragarh: पिथौरागढ़ में अधिकारियों का डिजिटल प्रशिक्षण शुरू

Pithoragarh: पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में “भारत की जनगणना – Census of India 2027” के अंतर्गत जिला चार्ज स्तर के अधिकारियों का 3 दिवसीय इंट्रोडक्टरी सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा की गई, बता दे कि भारत में पूर्व जनगणना वर्ष 2011 में सम्पन्न हुई थी।

इसी क्रम में आगामी जनगणना-2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) वर्ष 2026 में तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) वर्ष 2027 में संपादित किया जाना निर्धारित है।

इसी उद्देश्य से जनपद स्तर पर समस्त संबंधित अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, चार्ज सहायकों एवं अन्य कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

आगामी जनगणना-2027 कई दृष्टियों से ऐतिहासिक एवं विशेष है, क्योंकि यह प्रथम अवसर होगा जब संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *