Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए तैयार

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है और इस यात्रा के दौरान उत्तरप्रदेश ओर उत्तराखंड के भारी संख्या में शिव भक्त उधम सिंह नगर के जसपुर ओर काशीपुर से होकर गुजरते है, तो वही प्रशासन भी कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हो गया है ताकि कावड़ियों को किसी बात की परेशानी से ना जूझना पड़े

बता दे कांवड़ यात्रा के शुरू होते ही शिव भक्तों के अंदर अलग ही जोश होता है और इस दौरान भोले के भक्त अलग अलग सुंदर कांवड़ लेकर गंगा जल लाते है, तो वही जसपुर में कांवड़ बनाने वाले कारोबारियों ने भी तरह तरह की कांवड़ बनानी शुरू कर दी है ओर भक्त अब हरिद्वार की ओर जाना शुरू हो गए है, उधम सिंह नगर प्रशासन भी उनकी सुरक्षा के लिए ओर रास्ते को सुगम बनाने के लिए हर तरह से तैयार है ओर अलग-अलग क्षेत्रो में पुलिस द्वारा मार्च भी निकाला जा रहा है ताकि कोई भी शांति व्यवस्था को चुनौती ना दे।

एएसपी काशीपुर स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और कांवड़ियों के सम्पूर्ण आवागमन को सुगम, सरल ओर सुरक्षित बनाये रखने के लिए जो भी आवश्यक उपाये किये जाने चाहिए। वो सभी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ओर अन्य राज्यों के साथ समन्वय करके बेहतर से बेहतर कराने की स्थिति बनाई जाएगी ओर किसी भी रूप में कांवड़ियों को अप्रिय स्थिति का सामना ना करना पड़े उसके पूरे प्रयास किये जायेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *