Haridwar: कैबिनेट विस्तार के बाद मदन कौशिक को अहम विभाग, हरिद्वार में जोरदार स्वागत

Haridwar: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को वित्त, शहरी विकास, आवास और संसदीय कार्य जैसे अहम विभाग सौंपे गए हैं, जिससे उनकी भूमिका सरकार में और मजबूत मानी जा रही है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद जैसे ही मदन कौशिक हरिद्वार पहुंचे, उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल नजर आया।

इस मौके पर मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन और सरकार दोनों में मिले अनुभव के आधार पर वे प्रदेश के विकास को नई गति देने का प्रयास करेंगे।मदन कौशिक ने खास तौर पर 2027 में हरिद्वार में प्रस्तावित महाकुंभ को लेकर भी अपनी योजना साझा की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए समय रहते ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *