Haridwar: हरिद्वार के बैरागी कैंप में “न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी ने जन-जागरूकता का नया आयाम गढ़ा है। अमित शाह की परिकल्पना और सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस का यह अभियान आमजन को नए आपराधिक कानूनों की बारीकियां समझा रहा है।
प्रदर्शनी के तीसरे दिन आज 9 मार्च को कोर यूनिवर्सिटी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पुलिस मॉडर्न स्कूल और कन्या इंटर कॉलेज सडौली के छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह दिखाया। पुलिस विशेषज्ञों ने न्याय संहिता के प्रावधान सरल भाषा में समझाए। नुक्कड़ नाटकों से पीड़ित-केंद्रित न्याय और तकनीकी सुधार प्रभावी ढंग से पेश किए गए, जिनकी जमकर सराहना हुई।
पीएसी, एसडीआरएफ के जवान, मीडिया बंधु और आपदा मित्र भी पहुंचे। आईजी सुनील कुमार मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि थानों के विवेचक आईओ ने अपनी कानूनी समझ मजबूत की। यह पहल युवाओं में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है।