Dehradun: देहरादून के बाजारों में रौनक, रमजान…पकवानों की महक से गुलजार

Dehradun: देहरादून के बाजारों में रमजान की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। पलटन बाजार से लेकर जामा मस्जिद की गलियों तक, हवा में इफ्तार और सहरी के पकवानों की खुशबू घुली है। उत्तराखंड में देहरादून के पारंपरिक बाजारों में ताजा बनी शीरमाल और सेवइयां की खुशबू आने वालों का स्वागत करती है। बाजारों की चहल-पहल बताती है कि रमजान शुरू हो चुका है।

पवित्र महीने में खास व्यंजन बनाने के लिए मशहूर दुकानें ताजी बेक्ड ब्रेड और इस खास मौके पर बनाए जाने वाले व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीज़ों के स्वाद से भरी होती हैं। रमजान के दौरान मिठाइयों के अलावा, खजूर की भी ज्यादा मांग रहते हैं। लोग खजूर खाकर शाम को अपना रोजा खोलना पसंद करते हैं।

दुकानदारों का कहना है कि “हमारे पास जो खजूर है सबरंगी। सबरंगी में मेवाएं हैं। और दूसरी वाली सूरमाल भी है। और चार तरह की खजूर है हमारे पास। पांच तरह का फेनी है। और खजला तैयार हो रहा है। अब बैठे हैं हम। बेच रहे हैं ईद के मौके पे।” रमजान के पवित्र महीने ने बाजारों को गुलजार कर दिया है। लोग इफ्तार और सेहरी के लिए खरीदारी करने के लिए उमड़ रहे हैं।

खरीदारों का कहना है कि “हर दिन जरूरत पड़ती है तो हर दिन लेते हैं। अगर ज्यादा सामान हो जाता है तो दो-तीन दिन के बाद भी ले लेते हैं। वैसे हम हर साल यहीं से खरीदते हैं। इन्हीं की दुकान से। बहुत अच्छा है माशाअल्लाह इनके यहां। रेट भी सही रहता है और माल भी सही रहता है।”

भारत में गुरुवार को चांद दिखने के साथ ही रमजान शुरू हो गया, रमजान का महीना ईद-उल-फितर के साथ खत्म होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *