Char Dham yatra: चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Char Dham yatra: उत्तराखंड सरकार ने आगामी चार धाम यात्रा 2026 के लिए कमर कस ली है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि 19 अप्रैल से शुरू होने वाली इस पावन यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सड़कों के सुदृढ़ीकरण, पेयजल व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और सुचारू यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए हैं।

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है; अब तक 10 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। साथ ही, GMVN में 5 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक श्रद्धालु को एक सुरक्षित और सुखद आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है।

इसके साथ ही कहा कि पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के सफल समापन के साथ ही वर्ष 2026 की तैयारियां समय से प्रारंभ कर दी गई थी। हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा मिले। बेहतर व्यवस्थाएं न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होती हैं बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के नए अवसर सृजित करती हैं। श्रद्धालुओं का बढ़ता विश्वास और अग्रिम बुकिंग इस बात का प्रमाण है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *